फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी प्रधान

पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी प्रधान

Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी प्रधान
सुहवल(गाजीपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने और शेयर करने सहित कई मामलों में वांछित फरार चल रहे ढढ़नी भानमल राय के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत पाबंद किया है। 20 दिन बाद भी पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। हालांकि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय के प्रधान धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू कुछ महीने पहले वर्तमान प्रधानमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के साथ हाथ मिलाते हुए फोटो को फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रधान धर्मेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान को हिरासत में लेने के साथ ही उस मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया था, जिससे पोस्ट किया गया था। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि करीब 20 दिन पहले एक बार फिर धर्मेंद्र यादव उर्फ गुड्डू ने फेसबुक पर पुन: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दिया। इसकी जानकारी क्षेत्रीय ग्रामीणों को हुई तो कुछ लोगों ने जमानिया परिक्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रामबहादुर सिंह से लिखित शिकायत की थी। क्षेत्राधिकारी ने सुहवल थाना के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय को इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया था। बावजूद आज तक पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट एवं उसे शेयर करने सहित कई संगीन मामलों में वांछित फरार चल रहे आरोपी ढढ़नी ग्राम प्रधान धर्मेद्र यादव उर्फ गुड्डू के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए उसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के तहत उसे पाबंद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed