फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुश्ती में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट

कुश्ती में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में नागपंचमी के दिन बुधवार की शाम कुश्ती में हार-जीत को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई पथराव में एक बालक और मारपीट में पूर्व ग्राम प्रधान घायल हो गए। बालक की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले पर काबू पाया। पूर्व प्रधान ने पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चालान करने के साथ ही सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने कई घरों की तलाशी ली। एक घर से धारदार हथियार बरामद किया गया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के युवकों द्वारा गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय पचोखर के पास नागपंचमी के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी कुश्ती का आयोजन किया गया था। हर वर्ग के युवकों द्वारा कुश्ती लड़ी जा रही थी। तभी पुनीत राय और चाखर के बीच कुश्ती हुई। इसके बाद हार-जीत को लेकर रेफरी विनोद राय से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया। इसकी सूचना गांव तक पहुंची तो एक पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर घर से बाहर निकल गए और गांव के रास्ते में सड़क पर मरम्मत का कार्य करा रहे गांव के पूर्व प्रधान छोटे राय के ऊपर लाठियों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। छोटे राय किसी तरह जान बचाकर भागे और तत्काल थाने को फोन किया। तब तक इसकी सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी घर के बाहर निकल गए। इस बीच दोनों वर्ग आमने-सामने आ गए। तभी एक वर्ग की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में ओम प्रकाश राय का बेटा निखिल राय (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे दोनों वर्गों के लोगों को तितर-बितर किया। कुछ ही देर में उपजिलाधिकारी जमानिया सहित गहमर, नगसर, जमानिया की पुलिस थाने पहुंच गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान छोटे राय की तहरीर पर पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जबकि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि तलाशी के दौरान एक पक्ष के घर से गड़ासा और बल्लम बरामद हुआ है। शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed