फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मजिस्ट्रेट चेकिंग में 53 से वसूला गया जुर्माना

मजिस्ट्रेट चेकिंग में 53 से वसूला गया जुर्माना

Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट चेकिंग में 53 से वसूला गया जुर्माना
खानपुर(गाजीपुर)। बुधवार की देर शाम और गुरुवार को औड़िहार रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। इस दौरान महिला बोगी, दिव्यांग बोगी, बिना टिकट तथा प्लेटफार्म पर घूमते हुए कुल 53 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माना राशि जमा करने पर सभी को छोड़ दिया गया। चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ने स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक किया। चेकिंग अभियान से यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम औड़िहार रेलवे स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान में महिला बोगी, दिव्यांग बोगी और बेटिक यात्रा कर रहे 31 यात्रियों को पकड़ा गया। सभी से जुर्माना वसूल करने के बाद छोड़ दिया गया। दूसरे दिन गुरुवार को भी स्टेशन पर चेकिंग मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। इस दौरान कई ट्रेनों की जांच की गई। दिव्यांग और महिला बोगी में बैठ कर यात्रा करने के साथ ही बिना टिकट चल रहे 22 लोगों को पकड़ा गया। सभी से जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। औड़िहार जंक्शन पर मजिस्ट्रेट ने यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों से कहा कि वह किसी भी हाल में नियम-कानून का उल्लंघन न करें। महिला और दिव्यांग बोगी में तथा बिना टिकट के कदापि यात्रा न करें। सफर के दौरान किसी अपरिचित द्वारा दिए गए किसी भी खाद्य सामग्री का सेवन न करें। ऐसा भी हो सकता है वह खाद्य पदार्थ जहरखुरानों द्वारा दिया गया हो, जिससे आप जहरखुरानी के शिकार हो सकते हैं। कहा कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। चेकिंग के चलते खास कर नियम-कानून की अनदेखी करने वाले यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed