{"_id":"5b3bb94d4f1c1b89288b467e","slug":"141530640717-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विभाग गंभीर है। इसी के मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से अपने-अपने विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का सोमवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो शिक्षामित्र सहित छह अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सभी विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने-अपने ब्लाक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बताया कि मुहम्मदाबाद शिक्षा क्षेत्र में दो शिक्षामित्र तथा बाराचवर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चार सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। बीएसए ने अध्यापकों और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। विद्यालयों का निरीक्षण करने वाले खंड शिक्षाधिकारियों में अखिलेश कुमार झा, राजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, महेंद्र सिंह, धनपत यादव, सुदामा आदि शामिल रहे।