फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अति संवेदनशील केंद्रों पर पूरी परीक्षा अवधि में मुस्तैद रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

अति संवेदनशील केंद्रों पर पूरी परीक्षा अवधि में मुस्तैद रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Mon, 05 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अति संवेदनशील केंद्रों पर पूरी परीक्षा अवधि में मुस्तैद रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सचल दस्तों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ अब स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। ये स्टेटिक मजिस्ट्रेट अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पूरी परीक्षा अवधि में मुस्तैद रहेंगे। यही नहीं परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 236086 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल के 129639 संस्थागत एवं 4891 व्यक्तिगत सहित 134530 एवं इंटरमीडिएट के 96280 संस्थागत एवं 5276 व्यक्तिगत सहित 101556 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में जिले में पहली बार हो रही परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पूरी तैयार की गई है। नकल पर नकेल कसने के लिए जिले को सात जोन एवं 38 सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को नकल रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ये 63 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में केंद्र पर मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मुख्य विषयों की परीक्षा के दौरान ये दस्ते चक्रमण करेंगे। बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों को उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। कुछ केंद्रों पर डेस्क स्लिप आदि लगाने का काम आज पूरा कर लिया गया। जिलाधिकारी के बाला जी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने नकल रोकने के लिए उड़ाका दल की टीम में तेज-तर्रार अफसरों को लगाया है। टीम को पूरा अधिकार दिया गया है कि वह सख्ती से नकल पर रोक लगाए तथा पूरे दिन चक्रमण करते रहे। परीक्षा में जिले के आला अफसरों के साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का चक्रमण सुबह से परीक्षा समाप्त होने तक जारी रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर सादे में पुलिस कर्मियों की टीम भी चक्रमण करेगी।
विज्ञापन

0000
0000 कोट 0000
बोर्ड परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पूरी तैयार की गई है। नरेंद्रदेव, जिला विद्यालय निरीक्षक
0000
पुलिस कर्मी रहेंगे मुस्तैद
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन चौकस है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र पर एक सब इंस्पेक्टर एवं दो पुलिस कर्मी तथा संवेदनशील पर तीन पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed