{"_id":"5a47d6d74f1c1b10788b5b85","slug":"141514657495-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर एसडीएम पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर एसडीएम पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। संपूर्ण पूर्वांचल विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव, पुलिस अधीक्षक, एलआईयू आदि को पत्र प्रेषित किया। इसमें सदर एसडीएम द्वारा संगठन के संचालक कृष्णानंद उपाध्याय गाली-गलौज के साथ ही जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया।
संस्थान के सदस्य चंदन राय, विरेंद्र सिंह, मनीष मौर्या, राजेश कुशवाहा, विनय शर्मा, इस्लाम अंसारी, आशीष बाबा, राहुल, राजा, संजय यादव, अशोक यादव, दीपक वर्मा आदि ने आरोप लगाया कि 26 दिसंबर को हम लोग जिला अस्पताल में भर्ती एक लावारिस महिला की देख-रेख कर रहे थे। इसी दौरान हम लोगों को सूचना मिली कि जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अस्पताल में गरीबों को कंबल बांट रहे हैं। इसी बीच हम लोगों की अधिकारियों से मुलाकात हुई। हम लोगों की लावारिसों के मदद के संबंध में डीएम से वार्ता चल रही थी। यह बात सदर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता को नागवार गुजरी। वह हम लोगों पर भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए जेल भेजने की धमकी देने लगे। उनके इस कार्रवाई की संगठन के एक सदस्य ने वीडियो भी बनाया। एसडीएम की इस कार्रवाई से संगठन के सदस्य इस बात से भयभीत है कि एसडीएम द्वारा उन्हें जालसाजी एवं अवैधानिक कार्रवाई कराकर जेल भी भेजवाया जा सकता है। कहा कि यदि 15 जनवरी तक सदर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के सदस्य एसडीएम कार्यालय पर गिरफ्तारी देंगे। अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे।