{"_id":"5a0f18734f1c1b9e678bc384","slug":"141510938739-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठकें और ई-टेंडरिंग से प्रदेश का विकास नहीं होने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठकें और ई-टेंडरिंग से प्रदेश का विकास नहीं होने वाला
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जनता के हितों के लिए मुख्यमंत्री तक से लड़ाई लड़ता रहता हूं। किसी भी तरह जनता को सुख-सुविधा उपलब्ध कराना ही मेरा मूल मकसद है। गरीबों एवं मजलूमों को उनका हक और अधिकार मिले इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को वह तैयार हैं। उन्होंने पार्टी के सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यशवंत वर्मा को विजयी बनाने की अपील की।
नगर के वार्ड ग्यारह महमूदपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि बहुतेरे जनप्रतिनिधि सत्ता की लालच में रहते हैं। मैं उनमें से हूं जो जनता के अधिकार और विकास के लिए अपना त्यागपत्र जेब में लेकर घूमता हूं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में खुद के योगदान का जिक्र करते हुए बिरादरी के लोगों से हाथ उठवाकर साथ रहने का समर्थन मांगा। इस अवसर पर विधायक त्रिवेणी राम, जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह, धर्मदेव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह काकन, लल्लन राजभर, सुदामा राजभर, सत्यदेव राजभर, सरोज राजभर, रविंद्र, सुरेंद्र, किशन वर्मा, जीतेंद्र कुशवाहा, रमेश, राकेश आदि उपस्थित थे।