{"_id":"59f8aa5b4f1c1b97678b8507","slug":"141509468763-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश मिश्रा हत्याकांड : कैंडिल जुलूस निकाल कर किया विरोध, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश मिश्रा हत्याकांड : कैंडिल जुलूस निकाल कर किया विरोध, दी श्रद्धांजलि
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और पत्रकार राजेश मिश्र की हत्या का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीण तथा समाजसेवी संगठनों ने सोमवार की रात कैंडिल जुलूस निकाला और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जुलूस चोचकपुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप से मौनी बाबा धाम तक निकाला गया। इस दौरान मोमबत्तियां लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग कतार में मौन होकर चल रहे थे। कार्यक्रम देर रात समाप्त हुआ।
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता और पत्रकार राजेश मिश्र की बदमाशों ने बीते 21 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर थी। दुस्साहसिक वारदात के बाद से जहां सभी वर्ग के लोग दहशत में हैं, वहीं हत्याकांड के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा पर्दाफाश नहीं किए जाने से लोगों में काफी नाराजगी भी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने केवल खोखले वाले किए और लोगों को दिलासा देती रही। एक-एक दिन कर समय गुजरता जा रहा है और परिवार के लोग भय और दहशत से बाहर नहीं निकल सके हैं। इससे मर्माहत जिले के अलग-अलग समाजसेवी संगठनों ने मौन कैंडिल जुलूस निकालने को निर्णय लिया। इस संगठनों में मौनी बाबा सेवा दल, स्वाभिमान संगठन, पत्रकार एसोसिएशन, आरएसएस, ब्राह्मण भाईचारा समिति और चोचकपुर व्यापार मंडल समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने इस जुलूस में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चोचकपुर स्थित पेट्रोल पंप से सभी सदस्य हाथ में कैंडिल लेकर मौन रुप से बाजार होते हुए मौनी बाबा धाम पहुंचे। वहां पहुंचकर उनके चित्र के सामने कैंडिल लगाकर श्रद्धांजलि देकर याद किया। कैंडिल जुलूस यात्रा की अध्यक्षता स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डॉ. देवेश सिंह और मौनी बाबा सेवा दल के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया।
विज्ञापन