{"_id":"59e3a2584f1c1bcc538b78b7","slug":"141508090456-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों को किया जागरुक
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)। रेल सुरक्षा बल पोस्ट (थाना) दिलदारनगर के उप निरीक्षक श्यामबिहारी के नेतृत्व में रविवार को यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया कि किसी प्रकार की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं।
यात्रियों को जागरूक किया कि वह यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतें। ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर यात्रा न करें। किसी भी हाल में चेन पुलिंग न करें। महिला एवं दिव्यांगों के आरक्षित बोगी में किसी भी हाल में यात्रा न करें। यात्रा के दौरान अपरिचितों द्वारा दिए गए किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन न करे। ऐसा भी हो सकता है कि उस खाद्य पदार्थ में नशीली दवा मिलाई गई हो और आप मेलजोल बढ़ाने के चक्कर में नशाखु्रानी का शिकार हो जाएं, जिससे यात्री को सामान और पैसे से हाथ धोना पड़े। बताया कि ट्रेन में किसी प्रकार की भी दिक्कत होने, कोई घटना होने या किसी व्यक्ति के संदिग्ध दिखाई देने पर यात्री 182 हेल्पलाइन का सहारा ले सकते हैं। यह हेल्प लाइन यात्रियों की सुरक्षा के लिए जारी की गई है। अभियान में घनश्याम यादव, आरक्षी मनोज कुमार राय, कमेंद्रनाथ, सुदामा प्रसाद आदि शामिल रहे।