फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारिश से लोगों को मिली राहत

बारिश से लोगों को मिली राहत

Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बारिश से लोगों को मिली राहत
गाजीपुर। शहर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को बारिश हुई। इस दौरान शहर में जहां बूंदाबांदी हुई वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली वहीं मार्ग पर पानी लगने से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तेज धूप एवं गर्मी से बेहाल लोगों को उस समय राहत महसूस हुई जब दोपहर बाद 3 बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से पूरा नगर जलमग्न हो गया। नगर की सभी प्रमुख सड़कों, तहसील तिराहा, मशीनरी रोड, शाहनिंदा, सदर रोड एवं फाटक के पास सड़क पर पानी लग गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। मार्ग पर पानी लगा होने के कारण लोगों को गंदे पानी में घुसकर आना जाना पड़ा। जोरदार बारिश से धान की खेती को तो लाभ पहुंचा है। बारिश के चलते खरीफ की अन्य फसलों ज्वार, बाजरा, अरहर आदि की बुआई पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed