{"_id":"593990264f1c1bb1078b4597","slug":"141496944678-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जखनिया विकासखंड के सभागार में ब्लाक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जखनिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख गरीबराम ने कहा कि योग मानसिक एवं शारीरिक स्वच्छता, स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। जब तक मन-मंदिर साफ नहीं होगा, शांति नहीं मिलेगी। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। नियमित योग करने से अव्यवस्थित जीवन शैली से होने वाली बीमारियां जैसे मधुमेह, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मोटापा आदि से बचाव होता है और जिन्हें हो गया है उसे नियंत्रित रखने में मदद करता है।
जखनिया के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) चंद्रमा दुबे ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण योजना की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से बारह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि शौचालय निर्माण के लिए दी जा रही है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील किया कि अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त कराएं। योग प्रशिक्षक पारसनाथ सिंह यादव ने योग का प्रभाव बताते हुए ग्रीवा चालन घुटना चालन, चक्रासन, मंडूकासन, भुजंगासन, शशांक आसन, त्रिकोणासन, शवासन आदि का अभ्यास कराया। प्रशिक्षक नागेंद्र कुमार सिंह ने योग के हिस्से ध्यान और प्राणयाम की महत्ता बताई और एकाग्रता के लिए ध्यान एवं प्राणयाम की विशेष जरूरत पर बल दिया। ब्लॉक संसद में केंद्र सरकार के विभिन्न फ्लैगशिप कार्यक्रम जैसे नमामि गंगे, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना की जानकारी के साथ पौधरोपण, रक्तदान, लोगों के बीच सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी को पहुंचाने के लिए युवाओं का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमा दूबे और संचालन नागेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूनम यादव, कृष्णा यादव, रमेश यादव, संजय कुमार यादव, बृजेश सिंह यादव, पन्नालाल आदि उपस्थित थे।