फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14.78 crore budget passed in the meeting of Zamania nagar palika

जमानिया नपा की बैठक में 14.78 करोड़ का बजट पारित

Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
14.78 crore budget passed in the meeting of Zamania nagar palika
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें 14 करोड़ 89 लाख पंद्रह हजार रुपये की आय और 14 करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपये व्यय का प्रावधान किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-2023 के वार्षिक बजट की स्वीकृति के लिए नगर पालिका परिषद के सभागार में 25 सभासद एवं नामित सभासदों की बैठक हुई। चेयरमैन एहसान जफर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गृहकर, जलकर, लाइसेंस शुल्क, राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, विविध आय, ठेका पट्टा, ठेका प्रवेश व पार्किंग शुल्क आदि मद से अनुमानित आय 14 करोड़ 89 लाख 15 हजार रुपये के बजट और व्यय के बजट में वेतन के बाद अन्य विकास कार्यों जैसे सड़क, नाली, पुलिया, नवनिर्माण, सफाई व्यवस्था, जलकल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि पर 14 करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपये का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

सदन ने आय-व्यय के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही बलुआ घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम 100 रुपये के शुल्क के साथ शवदाह प्रमाण पत्र निर्गत करने आदि पर भी मुहर लगी। वही गृह कर जल कर को बढ़ाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस अवसर पर लक्ष्मण सीमा सूरत प्रिति इन्दू शहिदा बेगम शाहिद सुषमा अनीता सुरेन्द्र पंकज रेशमा परवीन भागमनी तारकेश्वर वर्मा कमल निगम जयप्रकाश गुप्ता और जितेन्द्र चौधरी समेत अन्य सभासदगण मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed