फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खलिहान के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया

खलिहान के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया

Fri, 03 May 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
खलिहान के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में शुक्रवार को पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान की जमीन में लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गई है। ग्राम पंचायत सोनबरसा में आराजी नंबर 205 में 154 एयर खलिहान की जमीन है। इस खलिहान की भूमि में आधा दर्जन से ऊपर ग्रामीणों का अवैध मकान निर्मित है। इसको हटवाने के लिए सोनबरसा गांव के ही जयराम यादव ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। इस याचिका में उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी गाजीपुर को तीन माह के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जयराम यादव के अनुसार समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की गई थी। आज राजस्व विभाग हरकत में आया और नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गई है। इस कार्रवाई में कानूनगो कासिमाबाद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कानूनगो मरदह जयप्रकाश सिंह लेखपाल बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed