{"_id":"5c8a9922bdec22144c192118","slug":"131552587042-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलशयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलशयात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में नगर के कोट मुहल्ला में कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ चल रहा है। इसके लिए यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा नगर के चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, मशीनरी रोड, बिट्ठल चौराहा, यूसुफपुर बाजार, फाटक, फल मंडी, इलाहाबाद बैंक रोड, शहीद पार्क होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं, बच्चें तथा पुरूष सिर पर कलश लिए एवं सामाजिक कुरितियों तथा नशा उन्मूलन के संबंध में तख्तियां लिए जयकारे करते हुए चल रहे थे। 24 कुंडीय यज्ञ में सुबह में आहुतियां दिए जाने के बाद शाम को संगीतमय प्रवचन तथा प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। प्रवचन के माध्यम से हरिद्वार से आए विद्वानों की ओर समाज को आगे बढ़ाने, समाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों से अपील की गई। यज्ञ को सफल बनाने में बल्लभदास अग्रवाल, मातादीन मिश्रा, ओंकार राय, डा. काशीनाथ यादव, भृगुनाथ राय, सदानन्द गुप्ता, कृष्णमोहन यादव, श्रीकृष्ण दुबे आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।