फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाजीपुर लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगी जीत

गाजीपुर लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगी जीत

Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगी जीत
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पीर नगर स्थित कार्यालय पर बुधवार को प्रदेश पूर्वी जोन के सह प्रभारी व पार्टी के सचिव सचिन नाइक को कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ लिया। जिले में प्रवेश के समय से ही उनका जगह- जगह स्वागत किया गया और नगर में पहुंचते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। उनके साथ आए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, धीरेंद्र पांडेय आदि का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत सह प्रभारी ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। ऐसे में पूरा विश्वास है कि पार्टी के उम्मीदवार को यहां से अवश्य जीत मिलेगी। सह प्रभारी ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीन से जुड़ना होगा। कांग्रेस हमेशा से गरीबों, किसानो, मजदूरों और जरुरतमंदों की हिमायती रही है। इसे मजबूत बनाने के लिए हर दिशा में कार्य करने की जरूरत है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में जिस तरह से पार्टी म जबूत हो रहा है उससे लगता है कि कांग्रेस के दिन फिर आने वाले है। इस बीच उन्होंने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं, लोक सभा प्रत्याशी आदि के बारे में खुल कर चर्चा की तथा सुझाव लिया। शहर जिलाध्यक्ष शफीक अहमद ने उन्हे बिंदुवार कई महत्पूर्ण बातों की जानकारी तथा सुझाव दिया। प्रत्याशी की दावेंदारी करने वाले लोगों से अलग-अलग वार्ता की। चुनाव पर गहन विचार विमर्श किया। इस मौके पर जिला मंत्री मुहम्मद राशिद फरीद गाजी, जहीर अहमद खां, उषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, मारकंडेय सिंह, कुसुम तिवारी, गिरजादत्त दूबे, शबीहुल हसन, अमिताभ अनिल दूबे, रविकांत राय, राकेश राय, एजाज अहमद, मिलिंद दूबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed