फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां का झंडा फूंका

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां का झंडा फूंका

Fri, 15 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां का झंडा फूंका
गाजीपुर। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 42 जवानों की हुई मौत की घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त उबाल है। विभिन्न संगठनों की ओर से शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां का झंडा फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क से निकाले गए जुलूस में शामिल लोग पाकिस्तान एवं आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। सरजू पांडेय पार्क में पाकिस्तान का झंडा एवं वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंकने के बाद शहीदों की याद में कैंडिल जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अपित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अमित सिंह, अविनाश सिंह, तारकेश्वर सिंह, सिद्धांत सिंह, पुष्कर सिंह, मनीष सिंह, गर्वजीत सिंह, शीबू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, दीपक तिवारी, शुभम साहू, रुद्रेश त्रिपाठी, अंकित तिवारी आदि शामिल थे। उधर छात्र नेता सिद्धांत सिंह एवं हिमांशु सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के पास पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर बृजेश सिंह, विक्रम सिंह, संदीप, राजन, विशाल, मोहित, उत्कर्ष आदि उपस्थित थे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह, कार्यकारी निदेशक रीता सिंह, प्रधानाचार्य भारती पांडेय, आराधना सिंह आदि उपस्थित थीं। पुलिस पेंशनर्स संस्थान की ओर से स्थानीय कार्यालय पर बैठक कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शिवदास यादव, राजदेव यादव आदि उपस्थित थे। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिविल बार संघ के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और कैंडिल मार्च निकाला। मार्च कचहरी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां आयोजित शोकसभा में अधिक्ताओं ने दो मिनट का मौन रहकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अमानवीय कृत्य पर रोष व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से पुलवामा में हुई आतंकी घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष वंशीधर सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय के सामने पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला फूंक कर उसे चप्पलों से पीटा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह, विनोद सिंह, विरेंद्र सिंह, रत्नाकर दुबे, कैलाश यादव, संतोष यादव आदि उपस्थित थे। मुंसफी परिसर में शहीदों को ओमप्रकाश सिंह, अवनीश चौबे, सैयद जफर, रत्नाकर दुबे, संतोष यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उचौरी में रोहित गुप्ता के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed