फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्काउट गाइड से प्रेम भावना होती है जागृत

स्काउट गाइड से प्रेम भावना होती है जागृत

Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड से प्रेम भावना होती है जागृत
मरदह। क्षेत्र के एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक विशाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं। समता समरसता और समाज को सुसंस्कृत करने का दायित्व भी इन्हीं के कंधों पर है।
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव ने विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक तथा उनके सहयोगियों का स्वागत किया। कहा कि स्काउट से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी व सामाजिक समरसता बढ़ेगी। ट्रेनर अजीत कुमार तथा सुशील कुमार ने बच्चों को आपदा में किस प्रकार लोगों की जान बचाया जाए, उपचार उपलब्ध कराया जाए एवं विशेष संदर्भिक स्थलों पर किस प्रकार सुगमता से पहुंचाया जाए आदि का प्रशिक्षण दिया। इसी क्रम में बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार व मार्च पास्ट की ट्रेनिंग दी गई। शिविर के दौरान प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश, दीपक सिंह, अमित वर्मा, शाहीन परवीन,विरेंद्र वर्मा, उपेंद्र, रागिनी सिंह, पूजा वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, माधुरी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रतिष्ठा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed