फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौधरी साहब ने किसानों को बनाया खेत का मालिक.

चौधरी साहब ने किसानों को बनाया खेत का मालिक.

Sun, 23 Dec 2018 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चौधरी साहब ने किसानों को बनाया खेत का मालिक.
गाजीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती रविवार को जिले भर में मनाई गई। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से विकास भवन परिसर स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा था। उन्होंने जमींदारी प्रथा समाप्त कर किसानों को खेतों का मालिक बनाया था। वहीं, समाजवादी पाटी, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी जयंती मनाई गई। रालोद के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण ने पिछड़ों, दलितों और किसानों में राजनीतिक चेतना पैदा करने का काम किया। वह किसानों की आवाज थे। राष्ट्र के एकीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, लेकिन आज विखंडन की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 70 प्रतिशत जनता खेती पर आश्रित है। इसके बावजूद वर्तमान सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। अध्यक्षता किसान यूनियन के जिला संयोजक दिनेश चंद्र पांडेय और संचालन पारसनाथ यादव ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबोध यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण यादव, पारसनाथ सिंह, सत्यनारायण यादव, रामराज कनौजिया, चंद्रमा साधू, रामदरश यादव, सूर्यनाथ दादा, जंगबहादुर यादव, बलिराम, दया यादव, सतीश यादव, रामाशीष, नंदकिशोर त्रिपाठी, मूलचंद यादव, मुलायम यादव आदि मौजूद थे। सपा कार्यालय समता भवन आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। चौधरी साहब ने गांव, गरीब, किसानों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया था। इस मौके पर पूर्व एमएली बच्चा यादव, सुधीर यादव, दिनेश, सदानंद यादव, डा. सीमा यादव, शाहनवाज हुसैन, परवेज अहमद, अरुण कुशवाहा, नरसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा थे। उधर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विकास भवन स्थित पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निमेष पांडेय, अजय राय, मोनू तिवारी, राजन सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक राय, अखिलेश राय, बृजेश कुशवाहा, अमरेश पांडेय आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मंडी परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव, मंडी समिति के सचिव रामकृत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह यादव, मुखलाल यादव, गणेश गुप्ता एवं भिखारी पटेल ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed