फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है

राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है

Wed, 19 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है
गाजीपुर। नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का समापन मंगलवार को आरटीआई के सभागार में किया गया। इस मौके पर जिले के आला अधिकारियों ने नारी सुरक्षा, अधिकार के साथ ही उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वह शुरू से ही पूजनीय रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में नारी हर क्षेत्र में काम कर रही है। बस सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से संजीदा है। वह हर कानून को सख्ती से लागू कर रही है। अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने महिलाओं को प्रेम तथा वात्सल्य की सीख देते हुए इसे परिवार चलाने के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया। कहा कि हर काम को प्रेम पूर्वक कराया जा सकता है। कहा कि परिवार से लेकर राष्ट्र तक के निर्माण में नारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही कई प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जागरूक हो कर महिलाएं हर क्षेत्र अपनी पहचान बना सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर ने कहा कि परिवार में लिए पति-पत्नी मिल कर निर्णय लें जिससे सद्भाव का वातावरण बनता है। इसी क्रम में उन्होंने घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह आदि से बचाव के लिए भी टिप्स दिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 20 नवंबर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इसके माध्यम से महिलाओं को उनकी सुरक्षा, कानून की जानकारी, सशक्तीकरण के हर संभव पहलुओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीकांत व्यास, जिला दिव्यांग जन अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेन्द्र मोहन शुक्ल, वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र, जिले भर की आशा कार्यकत्री, एएनएम, महिला शिक्षिका, प्रोबेशन कार्यालय की महिला कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ, कई योजनाओं से लाभान्वित महिला लाभार्थी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed