फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तार टूटकर गिरा, बाधित रहा परिचालन

तार टूटकर गिरा, बाधित रहा परिचालन

Sun, 19 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तार टूटकर गिरा, बाधित रहा परिचालन
दिलदारनगर। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल बिहार के आरा स्टेशन के पहले शनिवार की रात में हाई वोल्टेज विद्युत तार रेल विद्युत तार पर टूटकर गिर गया। इससे रात एक बजे से ढाई बजे तक अप और डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस कारण स्थानीय स्टेशन सहित दिलदारनगर, भदौरा एवं गहमर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची। इससे रेल यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

देर रात हाई वोल्टेज विद्युत तार रेल विद्युत तार पर टूटकर गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक अप एवं डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर उसकी प्रतीक्षा में बैठे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, जो परिवार संग चल रहे थे। देर से पहुंचने वाली ट्रेनों में डाउन लाइन की श्रमजीवी एक्सप्रेस, लोकमान्य पटना सुपरफास्ट, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, कुर्ला पटना एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, मुगलसराय-पटना पैसेंजर प्रमुख रहीं। इसके अलावा अप में पटना-कुर्ला एवं तूफान एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। इस बारे में दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बिहार के आरा स्टेशन के पास रेल विद्युत तार पर बिहार सरकार का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से ट्रेनों का परिचालन डेढ़ घंटा बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed