{"_id":"5b7709e842c792464e176003","slug":"131534527976-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कर दवा वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कर दवा वितरित की
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लाक अंतर्गत टौंगा गांव में शुक्रवार को पशुपालन विभाग की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्याशंकर त्रिपाठी ने गौ-पूजन कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर 78 पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें दवा का वितरण की गई।
मेले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने पशुओं के रखरखाव, रोगों के लक्षण, उपचार, टीकाकरण, दूध वृद्धि, प्रजनन सहित अन्य जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि सरकार एवं पशुपालन विभाग की मंशा है कि पशुपालन को बढ़ावा देकर दूसरी श्वेत क्रांति की आधारशिला रखी जाए। सरकार ने पशुपालकों को बेहतर सुविधा देने के लिए बजट में विशेष व्यवस्था की है। आगामी वर्षों में सबसे अधिक खपत दुग्ध उत्पादों की रहेगी। इसलिए पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए पशु मेले का आयोजन किया गया है। इसमें अधिक से अधिक पशुपालकों को प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुओं की सुरक्षा के लिए सरकार बहुत कम प्रीमियम पर पशु बीमा कर रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। शिविर में पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन, खुरपका, मुंहपका सहित अन्य बीमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. आरपी सिंह, शशिभूषण, पवन खरवार, डॉ. सतेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।