{"_id":"5b1181a64f1c1ba16e8b5b4c","slug":"131527873958-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। बीते माह सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। टक्कर मारने वाले चालक की गिरफ्तारी, वाहन को कब्जे में लेने, आर्थिक सहायता देने के साथ ही वाहन सहित चालक की गिरफ्तारी और चालक को पकड़कर छोड़ने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सुबह वेद बिहारी पोखरा तिराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर सवा तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कागजीपुर निवासी भरत राम के पुत्र रवि कुमार (20) को बीते माह 20 मई की शाम करीब चार बजे गांव के सामने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी थी। कासिमाबाद पुलिस ने नोनहरा थाना को मामले से अवगत कराया था। अटवामोड़ चौकी पुलिस ने चालक को वाहन सहित पकड़ लिया था। घायल का पिता पुलिस को मामले की तहरीर देने के बेटे को उपचार के लिए वाराणसी लेकर चला गया था। गुरुवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराकर देर रात शव लेकर घर आए। आर्थिक सहायता, चालक को वाहन सहित गिरफ्तार करने और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार की सुबह सात बजे वेदबिहारी पोखरा तिराहा के पास शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के पिता भरत राम का आरोप था दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहन सहित चालक को पकड़ लिया था। घायल बेटे का उपचार कराने के लिए मैं पुलिस को तहरीर देकर वाराणसी चला गया। पुलिस ने 28 मई को एफआईआर दर्ज किया। जबकि इससे पहले चालक को वाहन सहित पुलिस ने छोड़ दिया था। बिना कार्रवाई किए आखिर वाहन को क्यों छोड़ दिया गया। कहा कि वाहन सहित चालक गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दोषी एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजूद पुलिस जाम समाप्त करने के प्रयास में लगी रही, लेकिन मृतक के पिता मांग पूरा करने पर अड़े रहे। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी भगवानदीन मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि हमारे स्तर से तात्कालिक लाभ उपलब्ध कराया जाएगा और मदद के लिए सीएम को पत्र लिखा जाएगा। चालक सहित वाहन की शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाएगी। इसके बाद लोगों ने सवा 10 बजे जाम समाप्त किया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।