{"_id":"5a9051994f1c1ba3378b5aa5","slug":"131519407513-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ब्रिज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ब्रिज का किया निरीक्षण
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेल विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी सतीश चंद्र अग्निहोत्री ने गुरुवार की देर शाम गाजीपुर घाट स्थित फेब्रिकेशन यार्ड और निर्माणाधीन रेल कम रोड पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों संग बैठक कर प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। प्रगति रिपोर्ट को जानने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
सीएमडी अचानक देर शाम विशेष सैलून से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीएमडी के आने की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सिटी रेलवे स्टेशन से सीएमडी सीधे घाट स्टेशन स्थित फेब्रिकेशन यार्ड पर पहुंचे। वहां निरीक्षण करने के बाद सीधे बहुप्रतीक्षित 51 किलोमीटर लंबी ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड एवं हमीद सेतु के पास गंगा पर बन रहे निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज का नाव से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद बैठक कर प्रगति रिपोर्ट ली। प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद वह सीधे सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी सैलून से दिल्ली रवाना हो गए। इस मौके पर विकास चंद्रा, एसके ओझा, एसपी सिंग्ला के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद सैनी, अभिषेक चौहान, विजयूत कुमार राव आदि मौजूद रहे।