{"_id":"5a68c4a64f1c1b87268b641f","slug":"131516815526-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबचन शास्त्री अंजोर को दिया जाएगा गाजीपुर गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबचन शास्त्री अंजोर को दिया जाएगा गाजीपुर गौरव सम्मान
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
साहित्य चेतना समाज की बैठक रायगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार को हुई। इसमें 28 जनवरी को आयोजित संस्था के 33वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह चेतना महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि संस्था की तरफ से हर वर्ष दिया जाने वाला गाजीपुर गौरव सम्मान ख्यातिलब्ध भोजपुरी रचनाकार रामबचन शास्त्री अंजोर को दिया जाएगा। उनकी दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हैं। जबकि आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। समारोह में संस्था की तरफ से आयोजित सामान्य ज्ञान, गणित, निबंध, चित्रकला, मेहंदी एवं विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वक्ताओं ने बताया कि संस्था की नि:शुल्क वितरित होने वाली वार्षिक चेतना का वितरण भी होगा। बैठक में डॉ. रविनंदन वर्मा, प्रभाकर त्रिपाठी, धीरज पांडेय, दिग्विजय उपाध्याय, राजीव मिश्र, विंध्याचल सिंह यादव, शशिकांत राय आदि मौजूद थे। संचालन संजीव गुप्त ने किया।