{"_id":"5a37fb904f1c1b9f678c22dc","slug":"131513618320-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न पदों के लिए 7 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न पदों के लिए 7 ने किया नामांकन
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के वर्ष 2018 के लिए होने वाले चुनाव में सोमवार को नामांकन के दिन अध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव पद के लिए दो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो एवं उप सचिव के लिए एम सहित सात ने नामांकन दाखिल किया।
सोमवार को सुबह 11 बजे से सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी विरेंद्रनाथ श्रीवास्तव के सामने अध्यक्ष पद के लिए महेंद्रलाल श्रीवास्तव, सचिव पद के लिए राजेश कुमार गुप्ता एवं लल्लन राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदेव राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष समता बिंद एवं मुहम्मद अब्दुल्ला सिद्दीकी, उप सचिव प्रशासन के लिए अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी 19 दिसंबर को होगी। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना प्रबल हो गई है। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 23 एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 20 दिसंबर को घोषित होने से अधिवक्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है।