फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सुभासपा के अलग ताल ठोंकने से चारो खाने चित हुई भाजपा

सुभासपा के अलग ताल ठोंकने से चारो खाने चित हुई भाजपा

Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुभासपा के अलग ताल ठोंकने से चारो खाने चित हुई भाजपा
जहूराबाद विधानसभा सीट से भाजपा के समर्थन से विधायक और सूबे की मंत्रिमंडल में शामिल ओमप्रकाश राजभर के तेवर के कारण भाजपा को हार मिली है। इसका असर मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्थित नपं बहादुरगंज पर पड़ा है। परिणाम के बाद चर्चा यह भी रही कि काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अलग ताल ठोंकने के कारण भाजपा चारों खाने चित हो गई है। इसका असर बहादुरगंज से लेकर जनपद की सभी नगरपालिका और नगरपंचायत पर पड़ा है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव बीतने के बाद कार्यकर्ताओं में गठबंधन को लेकर चर्चा है। ओमप्रकाश राजभर ने कासिमाबाद तृतीय सीट से जिला पंचायत के हुए उप चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ अपना प्रत्याशी देकर अपना दमखम दिखाने के साथ गठबंधन को नजर अंदाज किया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

नगर निकाय के चुनाव में बहादुरगंज के साथ पूरे जनपद की सीटों पर ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कई जिलों में ओमप्रकाश राजभर ने अपना जनाधार साबित करने के लिए भाजपा से हटकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में ओमप्रकाश राजभर को भले ही सफलता न मिली हो, लेकिन भाजपा को समझाने सबक सिखाने और हार दिलाने में काफी हद तक वह सफल रहे हैं। भासपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि बिना गठबंधन के सफलता नहीं मिलेगी। अब देखना है कि ओमप्रकाश राजभर का भविष्य भाजपा कैसे तय करती है। अब गठबंधन बरकरार रहेगा, या नहीं यह भाजपा को ही तय करना है। ओमप्रकाश राजभर एवं उनकी पार्टी हर मोर्चे पर भाजपा को टक्कर देने का काम कर रही है। निकाय चुनाव में जगह-जगह मिली हार के बाद अब भाजपा के बड़े नेता भी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के गठबंधन लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुई मतगणना
कासिमाबाद। नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही बहादुरगंज नगर निकाय चुनाव की मतगणना निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से शुरू हो पाई। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन ने बताया कि मतगणना कर्मियों को मिले ड्यूटी कार्ड पर तहसील कासिमाबाद की जगह मुहम्मदाबाद प्रिंट हो गया था। इस कारण अधिकांश मतगणना कर्मी मुहम्मदाबाद चले गए थे। वहां जानकारी होने के बाद तब वह लौट कर आए हैं। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई है। मतगणना कर्मियों के मुहम्मदाबाद जाने के कारण गिनती का काम डेढ़ घंटा विलंब से लगभग 9:30 बजे शुरू हुआ। मतगणना शुरु होने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed