फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   13 found, including four in Rawal village

रावल गांव में चार समेत 13 मिले संक्रमित, एक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
13 found, including four in Rawal village
गाजीपुर। सैदपुर तहसील के रावल गांव में चार समेत 13 की रिपोर्ट रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पॉजिटिव आई। जबकि एक कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती अब तक 2927 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3342 पहुंच गई। जबकि 34 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 381 पहुंच गई है। इधर मेडिकल टीम ने 1524 संदिग्धों की स्वैब सैंपलिंग, एंटीजन और ट्रूनैट से जांच की।
विज्ञापन

सैदपुर ब्लाक के दौलतपुर गांव निवासी राशिद अली मधुमेह रोग से ग्रसित थे। वह कुष्ट विभाग में एनएमए के पद पर तैनात थे। इनकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर थी। एक हफ्ते बुखार आया था, जांच में पता चला की टाइफाइड बुखार है। जांच में उनका प्लेटलेट भी कम आया। बीते 11 सितंबर को उनका आरटीपीसीआर का सैंपल लिया गया। 12 सितंबर को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर परिवार के लोग वाराणसी ले गए। कबीरचौरा स्थित अस्पताल में उनकी जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। उन्हें आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम आई रिपोर्ट में सैदपुर के दौलतपुर में एक, सदर दो, मोहनपुरवा एक, बिरनो एक, लठ्ठूडीह, रजागंज में एक, रावल चार और जमानिया तहसील का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 13 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक संक्रमित स्वास्थ्य कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed