फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   13 corona infected in district, two killed

जिले में मिले 13 कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Mon, 31 May 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
13 corona infected in district, two killed
गाजीपुर। जिले में सोमवार की देर शाम 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं इलाज के दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई। ऐसे में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 555 पहुंच गया है। अब तक कोरोना संक्रमण से 253 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि 36 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। कोरोना की दूसरी लहर में आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। देर शाम आई रिपोर्ट में मिले कोरोना संक्रमितों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रयास करने में जुटा हुआ है। नए कोरोना संक्रमितों को कंट्रोल रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फोन करके ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही लक्षण की जानकारी ली जा रही है, जिससे गंभीर होने पर तत्काल जिला अस्पताल अथवा एल-टू अस्पताल लाकर उपचार किया जा सके। साथ ही टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी हुई है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed