{"_id":"69efba373197ee170e0f2bbd","slug":"1279-candidates-skipped-the-exam-in-the-first-session-and-1282-in-the-second-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151444-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पहली में 1279 और दूसरी में 1282 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पहली में 1279 और दूसरी में 1282 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
लुदर्स कॉवेंट इंटर कॉलेज से होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को सकुशल संपन्न हो गई। तीसरे दिन पहली पाली में 1279 और दूसरी में 1282 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। दोनों पाली की परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया। कहा कि पेपर में सामान्य ज्ञान के प्रश्न अप्रत्याशित रूप से मुश्किल थे।
यूपी होमगार्ड की भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित हुई। तीन दिनों तक दो पाली में चली परीक्षा में प्रत्येक दिन हर पाली में 4512 के हिसाब से कुल 27072 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनके लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए थे। अंतिम दिन अभ्यर्थी परीक्षा के निर्धारित समय से काफी पहले ही केंद्रों के पास पहुंच गए थे। निश्चित समय होने पर नकलविहीन परीक्षा के लिए उनकी सघन तलाशी ली गई। उनके एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की गहनता से जांच की गई। इस जांच के दौरान अभ्यर्थियों को कड़े नियमों से गुजरना पड़ा। कई पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-बेल्ट उतरवा दिए गए। रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच के बाद उनको केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। तीसरे और अंतिम दिन पहली पाली में 4512 को सम्मिलित होना था लेकिन 28.3 फीसदी यानी 1279 ने परीक्षा नहीं दी जबकि 71.7 प्रतिशत यानी 3233 उपस्थित रहे।
इसी तरह दूसरी पाली में 4512 में 71.6 अर्थात 3231 ने परीक्षा दी जबकि 1282 यानी 28.4 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। हर केंद्र पर स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई थी। यही नहीं सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के कठिन प्रश्नों ने उन्हें परेशान किया। पेपर में सामान्य ज्ञान के प्रश्न अप्रत्याशित रूप से मुश्किल थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तीन दिवसीय परीक्षा में पहले दिन पहली पाली में 1241 एवं दूसरी में 1223 और दूसरे दिन प्रथम पाली में 1196 और द्वितीय में 1240 ने परीक्षा छोड़ी थी।