{"_id":"8e8f704ab41eb6c6fa7c32a7a2f6a0ce","slug":"127-complaints-resolved-five-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें 127, हल पांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें 127, हल पांच
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन सभी तहसीलों पर
विज्ञापन
किया गया। मुख्य तहसील दिवस पर मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र
ने फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान कुल 127 आवेदन पत्र प्राप्त हुए
जिसमें पांच आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। तहसील दिवस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के अंदर निस्तारित नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी। राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, विद्युत विभाग के मामले अधिक आए थे।
टोडार में जमीन पर कब्जे के मामले में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को निरीक्षण कर समस्या दूर करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने 22 जनवरी को खुद मौके पर जाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। ग्राम चक जलाल बरन, कौशिकपुर के सुदर्शन कुशवाहा ने बेदखली के मामले का आवेदन पत्र दिया।
पुलिस अधीक्षक राम किशोर, अपर जिलाधिकारी (भू राजस्व) विद्याशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।जखनिया संवाददाता के मुतातिब में एडीएम आनंद शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ, िजसमें 49 शिकायतों आईं।
एक का निस्तारण किया गया। एडीएम ने लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।जमानिया संवाददाता के मुताबिक उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व के 15, पुलिस विभाग के 14, विकास विभाग के 05
, समाज कल्याण विभाग के 6, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभागों कुल छह समेत कुल 47 प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया।