{"_id":"67ae34677e6d0929ce0d9979","slug":"12200-voters-will-decide-the-fate-of-18-candidates-for-the-post-of-pradhan-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128115-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रधान पद के 18 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 12200 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रधान पद के 18 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 12200 मतदाता
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम पंचायत की खाली सीटों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव में प्रधान पद की छह सीटों पर 18 उम्मीदवार हैं। इनकी किस्मत का फैसला 12 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे। इस पद के चुनाव के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में 19 बूथ बनाए गए हैं।
पंचायत की रिक्त सीटों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव की नामांकन की प्रक्रिया हो गई है। पांच विकासखंडों के प्रधान पद की 6 और ग्राम पंचायत सदस्यों के दो पद के लिए मतदान कराया जाएगा। प्रधान पद की छह सीटों पर 18 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।
इनमें मुहम्मदाबाद ब्लाक के दौलताबाद में 3, जकरौली में 2, रेवतीपुर के हसनपुर में 3, सैदपुर के ताजपुर मोलना में 2, सादात के मुबारकपुर में सबसे ज्यादा 5 और भावरकोल ब्लाॅक के कनुआन में 3 उम्मीदवारों के बीच घमासान होगा। इनके भाग्य का फैसला 12200 मतदाता करेंगे। इसमें 6455 पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या 5745 है।
विज्ञापन
करंडा ब्लाक के गोशंदेपुर के दो वार्डों के सदस्य पद के चुनाव में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान 19 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और मतों की गणना 21 को सुबह 8 बजे से कराई जाएगी।