फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीसीटीवी की निगरानी में पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न

सीसीटीवी की निगरानी में पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न

Fri, 08 Feb 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संगीत-गायन और दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कुछ ही केंद्रों पर सुबह हुई परीक्षा में सभी 33 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में हुई परीक्षा के प्रारंभ में परीक्षार्थी सहमे दिखे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिले में एक लाख 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठ रहे हैं। इनके लिए 289 केंद्र बनाए गए हैं। गुरूवार से शुरू हुई परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संगीत-गायन की परीक्षा कुछ केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा कक्ष में पहुंचे परीक्षार्थियों की निगाहें सीसीटीवी कैमरों की ओर रही। शुरू में परीक्षार्थी थोड़े सहमे दिखे लेकिन प्रश्न पत्र बंटते ही परीक्षार्थी सवालों के उत्तर लिखने में तल्लीन हो गए। सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हुई परीक्षा में सभी 33 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्र के द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा था। पहले दिन की परीक्षा वायस रिकार्डर एवं सीसीटीवी की निगरानी में सकुशल संपन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए थे। दोनों पाली की परीक्षा संपन्न होने के बाद संबंधित संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया गया। आज की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र के अलावा दो अन्य सचल दस्तों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें परीक्षा सकुशल होते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed