{"_id":"5c324682bdec22570c2f2486","slug":"121546798722-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को जिला स्तर पर सशक्त बनाने पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को जिला स्तर पर सशक्त बनाने पर किया विचार
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्वकर्मा ब्रिगेड के जनपद इकाई की बैठक नगर के वंशीबाजार स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें जिला कमेटी, विधानसभा एवं ब्लाक कमेटी का चुनाव एवं विस्तार पर चर्चा करने के साथ ही विश्वकर्मा ब्रिगेड के संगठन को सशक्त बनाने पर विचार किया गया।
रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामअवतार विश्वकर्मा ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वकर्मा ब्रिगेड का नाम बहुत मंथन के बाद रखा गया है। वैसे यूथ संगठन हमारा पहले से ही चल रहा था। ब्रिगेड में बहुत ऊर्जावान एवं शिक्षित युवाओं का संगठन बनाया जा रहा है, जो समाज पर हो रहे उत्पीड़न एवं प्रशासनिक अवहेलना को रोकने का कार्य करेगी। यह शिक्षा के क्षेत्र में अपने समाज के युवाओं में जागृति पैदा करेंगे और राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। क्योंकि शिक्षा एवं राजनीति ही हमारे संपूर्ण विकास की कुंजी है। अध्यक्षता करते हुए ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शिवम विश्वकर्मा ने समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि ब्रिगेड को सशक्त बनाने के लिए आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आब सब गांव एवं शहर स्तर तक के सभी नवजवानों को जोड़ने का काम करें। सभी नवजवानों को उनकी कार्यशैली पर संगठन का पद देने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सवधु विश्वकर्मा, डॉ. रोली विश्वकर्मा, प्रियंका, रंजू, दिलीप, जयप्रकाश, चंदन, मोनू, प्रदुम्न, मिथिलेश, मंटू, रोशन, अविनाश, प्यारेलाल आदि उपस्थित थे। संचालन रंजू विश्वकर्मा ने किया।