फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्कार्पियो को बचाने में यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 घायल

स्कार्पियो को बचाने में यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 घायल

Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो को बचाने में यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 घायल
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। जिला मुख्यालय से सवारी लेकर मुहम्मदाबाद के रास्ते भरौली जाने वाली यात्रियों से भरी एक निजी बस सोमवार की दोपहर एकाएक स्कार्पियो और बोलेरो को बचाने में अनियंत्रित हो कर गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हरिहरपुर गांव के सामने पुलिया के नीचे खाई में पलट गई। इसमें सवार कुल 14 से अधिक लोग जख्मी हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर स्थिति में तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर स्थित बस स्टैंड से सवारी लेकर मुहम्मदाबाद आ रही एक बस हरिहरपुर गांव के पास एकाएक सामने आई स्कार्पियो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के वक्त सामने से स्कार्पियो और पीछे से बोलेरो ओवरटेक कर रही थी। ऐसे मेें चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और असंतुलित हो पुलिया के पास 20 फुट गहरी खाई में पलट गई। बस के खाई में गिरते ही यात्री चिल्लाने लगे। हादसे के बाद गांव के लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे तथा दुर्घटना की जानकारी पुलिस एवं 108 डायल कर एंबुलेंस को दी तथा बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद इलाज के लिए भेज दिया। दुर्घटना में 14 लोगों से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में हेवली (50) पत्नी धर्मचंद्र, मुखिया देवी (60) पत्नी मन्नू हरिहरपुर, भोला राम (62), उनकी पत्नी सुदामी देवी (60) तथा बेटा चंदन राम जकरौली, गीता (39) पत्नी दिनेश पासवान, रामदुलारी (50) पत्नी बब्लू, सुधा (35) पत्नी रितेश निवासी गोंडा देहाती गाजीपुर, विमला राय (35) पत्नी रामाशीष परसा, ललिता देवी (50), रामजन्म (50) निवासी मुहम्मदाबाद, विनोद पांडेय पुत्र बालेश्वर पांडेय निवासी शैवटोला मुहम्मदाबाद, संतोष पासवान (40) पुत्र रामराज नगसर आदि शामिल रहे। कुछ लोगों का नाम नहीं पता चल सका। गंभीर रूप से घायल सुदामी देवी, हेवली और ललिता देवी को गाजीपुर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी रमेश यादव और कोतवाल विवेक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को इलाज के लिए हास्पीटल भेजा। बस मालिक मुहम्मदाबाद नगर निवासी अश्वनी कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बस संख्या यूपी- 61 टी 7246 मिनी बस हरिहरपुर पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित बोलेरो के ओवरटेक करने से बस गड्ढ़े में गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed