{"_id":"5bc4ced3bdec22696720d1d2","slug":"121539624659-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर वृद्व की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर वृद्व की मौत
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कट कर वृद्व की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत रनिया चानपार के पास सोमवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय पैसेंजर ट्रेन से कट कर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मंदरा मंझनपुर गांव निवासी रामकृत पटेल (60) सोमवार की सुबह अपने खेत पर रनिया चानपार जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इस बीच वाराणसी से भटनी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना ट्रेन चालक ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे स्टेशन से सूचना भुड़कुड़ा पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर थाने ले आए।