{"_id":"5bc0e3a1bdec22698837566f","slug":"121539367841-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की प्रतिमा की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की प्रतिमा की साफ-सफाई
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कांग्रेस पार्टी की जन भागीदारी मार्च यात्रा के तहत शुक्रवार को प्रदेश के संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में दूसरे दिन शहीद स्मारक समिति में शहीदों की प्रतिमा को नहलाकर साफ-सफाई की गई। शहीदों को माल्यार्पण कर उनके कृत्यों तथा योगदान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर तरुण पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में देश का जो माहौल चल रहा है उसमें बिना उनके सिद्धांतों पर अमल किये हुए देश का भला नहीं हो सकता। भाईचारा का माहौल देश में बिगड़ गया है जिसे कायम करना है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्वी जोन के अध्यक्ष डा. जनक प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा, भाईचारा, प्रेम एवं सद्भाव के सिद्धांतों की जगह वर्तमान में झूठ, नफरत, हिंसा और आतंक ने ले ली है। यात्रा में वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग, जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य आनन्द राय सांकृत, जनक प्रसाद कुशवाहा, गिरिजा दत्त दूबे, हबीब अहमद, अनुज कुमार राय, बद्री नारायन पांडेय, जैनेश पंकज, इरफान खां, कुसुम तिवारी आदि उपस्थित थे।