{"_id":"5b94019e867a557f551a0b7e","slug":"121536426398-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत श्री गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत श्री गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। मद्धेशिया वैश्य समाज के तत्वावधान में शनिवार को डाक बंगला के पास स्थित साहित्यकार कपिलमुनि पंकज के आवास पर संत श्री गणिनाथ महाराज की जयंती मनाई गई। इसमें मद्धेशिया समाज के लोगों ने झंडारोहण के बाद संत गणिनाथ के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद मद्धेशिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अक्षत पंकज ने अभ्युदय गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने गणिनाथ के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि गणिनाथजी परम तपस्वी थे। उन्हें दिव्य शक्तियां प्राप्त थी। महाराज जी शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के प्रखर विरोधी थे। उन्होंने सभी मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर संदीप कुमार गुप्ता, जैनेश कुमार, शैलेश, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, छोटे गुप्ता आदि ने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र मद्धेशिया तथा संचालन जैनेश पंकज ने किया।