{"_id":"5b79a76e42c792466578b3b0","slug":"121534699374-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के ग्राम प्रधान को नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर एक घंटा बाद ग्राम प्रधान को मुक्त कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान सिर्फ अपने मौजे का विकास कार्य करा रहे हैं।
दामोदरपुर गांव का एक मौजा भगीरथपुर है। तीन दिन पूर्व दामोदरपुर गांव में स्वच्छता अभियान का सर्वे करने प्रदेश स्तरीय टीम आई थी। टीम ने दामोदरपुर गांव का सर्वे किया और लौट गई। भगीरथपुर के लोगों को लगा कि प्रधान केवल अपने ही मौजा का विकास करवा रहे हैं। इसको लेकर शनिवार की रात एक ग्रामीण ने फोन कर प्रधान को बुलाया था, लेकिन प्रधान ने सुबह आने की बात कही। आज सुबह करीब दस बजे जब ग्राम प्रधान छोटेलाल राम भगीरथपुर पहुंचे तो पंचायत भवन पर लगभग सौ की संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान सिर्फ अपने मौजा का विकास कार्य करा रहे हैं। भगीरथपुर मौजा में बने पंचायत भवन पर पहले दामोदरपुर का नाम अंकित है और बाद में भगीरथपुर। बंधक बनाने के दौरान ग्रामीण इस बात का विरोध कर रहे थे कि हमारे मौजा में बने पंचायत भवन पर पहले क्यों नहीं भगीरथपुर का नाम लिखा गया है। आपके द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। ग्राम प्रधान को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटा बाद दिन में 11 बजे ग्राम प्रधान को मुक्त कराया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।