फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   देशवासियों ने एक बड़ा नेता खो दिया

देशवासियों ने एक बड़ा नेता खो दिया

Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
देशवासियों ने एक बड़ा नेता खो दिया
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि देशवासियों ने एक बड़ा नेता खो दिया है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार रौनियार वैश्य महासभा की दिनेश अकेला के निवास पर हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अनूप रौनियार, दिनेश अकेला, अरविंद रौनियार, लालबहादुर शास्त्री, प्रभु गुप्ता, दीपक, जितेंद्र, संपूर्णानंद, उत्तम रौनियार उपस्थित थे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की शोकसभा में अजय सहाय ने कहा कि वह अजातशत्रु थे। इस अवसर पर श्याम नारायण राम, रामाश्रय मिश्र, आलोक सिंह, प्रियंवदा मिश्र, मुनिराज चौहान, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे। सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में हुई शोक सभा में डा. चंद्रभान सिंह, प्रबंधक अजय सहाय, आशीष सहाय, विनोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित मां माहेश्वरी मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति के सदस्य भानुप्रताप जायसवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामसेवक जायसवाल, केपी गुप्ता, राजकिशोर जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजयप्रकाश श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री रविंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन मंडल उपाध्यक्ष विनीत शर्मा ने किया। रेनबो मॉडर्न स्कूल में प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, अंजलि सिंह, विवेक आनंद सिंह, अमिताभ मुखर्जी, विनीत शर्मा उपस्थित थे। सजपा (चंद्रशेखर) की जिला इकाई की एक बैठक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामविजय यादव के चांड़ीपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सीताराम पांडेय, अध्यक्ष रजी अहमद, सुरेश सिंह, अजय उपाध्याय, आकाश आदि उपस्थित थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार कस्बा में हुई शोक सभा में वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रमोद वर्मा, उमाशंकर यादव, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विजयशंकर तिवारी, डॉ. दिनेशचंद राय, राजेश राय, विनोद राय, आलोक राय, गोपाल राय, डा. बृजानंद तिवारी, डा. रामानंद तिवारी, डा. शैलेंद्र तिवारी, डा. अश्विनी राय आदि उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार कस्बा में हुई शोकसभा में भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह, अविनाश बरनवाल आदि उपस्थित थे। सादात संवाददाता के अनुसार कृष्ण सुदामा पीजी कालेज मरदापुर में आयोजित शोक सभा में संरक्षक धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य डा. जयराम यादव, पन्नालाल यादव, अकरम, शिवकुमार, सुशीला यादव, उपस्थित थे। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य शिवानंद सिंह, अशोक पांडेय, राजेशचंद्र गुप्त, यशवंत वर्मा, प्यारेलाल वर्मा, राकेश वर्मा, जितेंद्र, सुरेंद्र, किशन आदि ने शोक व्यक्त किया। सरस्वती शिशु मंदिर में हुई शोक सभा में अजय प्रताप, रामानंद जायसवाल, रामजी गुप्ता, जितेंद्र राम आदि उपस्थित रहे। करंडा संवाददाता के अनुसार भाजपा करंडा मंडल की शोकसभा में ब्लाक अध्यक्ष पवनजय पांडेय, नितीश दुबे, भगवान दुबे, अवधेश, राजकुमार चौबे, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे। देवकली संवाददाता के अनुसार देवकली में मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में नरेंद्र कुमार मौर्य, पवन वर्मा, केपी गुप्ता, गुरुप्रसाद गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, सत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। पहाड़पुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में श्रीकांत सिंह, डा. कमाल अहमद, प्रवीण त्रिपाठी, सुभाष, धीरेंद्र पांडेय, तारा दूबे, राजेश गुप्ता, अमेरिका प्रधान, पुनवासी राम उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय भाजपा कार्यालय पर हुई शोकसभा में प्रेमशंकर सिंह, ओमकार मिश्र, रामधनी त्रिपाठी, शिवाजी मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश पाठक, पंकज सिंह, मिथिलेश दीक्षित, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार एक मैरेज हाल परिसर में कासिमाबाद द्वितीय मंडल के पदाधिकारियों की श्रद्धांजलि सभा में डॉ. अशोक कुमार राय, मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, धर्मेंद्र राय, हरिशंकर राय, श्यामबिहारी वर्मा, प्रभाशंकर तिवारी, नकुल मद्धेशिया, विजय निषाद, फैजान खान, विजेंद्र पाल, गोरख चौहान, मिथिलेश तिवारी, आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed