{"_id":"5b63455c4f1c1ba13e8b4c7e","slug":"121533232476-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का परीक्षण कराने का निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का परीक्षण कराने का निर्देश दिया
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लॉक अंतर्गत मेदिनीपुर गांव में गुरुवार को जिला औद्यानिक मिशन के अंतर्गत नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत चयनित किसानों वालेंदु सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह के एक हेक्टेयर खेत में अमरूद की 49 प्रजाति के 278 पौधों का रोपण मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने किया।
किसानों की मांग पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को गांव की मिट्टी का परीक्षण कराने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने अति प्राचीन खाकी बाबा मंदिर परिसर में भी पौधों का रोपण किया। इसके बाद मेदिनीपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर विद्यालय का निरीक्षण कर गांव में कराये गए विकास कार्यों की जानकारी लेकर प्रधान दीपक सिंह के कार्यों की प्रशंसा किया। विद्यालय में आयोजित चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कहा कि पौधे एवं बाग लगाने से बड़ी बात इसकी सेवा एवं इन्हें संरक्षित करना है। जिला उद्यान अधिकारी डा. एसके वर्मा ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। यह एक अनुदानित योजना है जिसमें तीन वर्ष तक विभाग इसकी पूरी तरह से देखभाल करता है। बताया कि यह अमरूद एक वर्ष में दो बार फल देता है। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने कहा कि किसी तरह की खेती या पौधों, बाग को लगाने से पहले मिट्टी का परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर उद्यान निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश राय लोहा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास राय, आशुतोष सिंह, राम सिंह, विरेंद्र सिंह, अमरनाथ, श्यामुद्दीन आदि उपस्थित थे।