फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल एक हुए दो सौ जोड़े

एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल एक हुए दो सौ जोड़े

Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल एक हुए दो सौ जोड़े
बिरनो (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय के मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों की सामूहिक शादी धर्म और रीति-रिवाज से सम्पन हुई। हवन मंडप के सामने वर और कन्या ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाल अग्नि के सामने साथ फेरा लेते हुए साथ जीने-मरने की कसमें खाई। शादी समारोह में तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ।
मुख्यमंत्री विवाह योजना अंतर्गत 184 बिरनो विकास खंड और 35 अन्य विकास खंड के कुल 219 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। कुल 200 जोड़े शादी के लिए बिरनो कस्तूरबा गांधी विद्यालय के मैदान में पहुंचे। हवन मंडप के सामने वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डाला। इसके बाद, सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। शादी समारोह में तीन मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ। विदाई में बकायदे 10 हजार रुपया की कीमत के चांदी के ज्वेलरी सेट, बर्तन सेट, कन्या के लिए शृंगार का बाक्स जोड़ों को दिया गया। समारोह में पहुंचे जिलाधिकारी के बाला जी और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने मंच से एक साथ सभी नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में मौजूद सभी लोगों को भोजन, पानी, नाश्ता का प्रबंध किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्त, समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ल, सीओ कासिमाबाद डा. कृष्णकांत सरोज, बिरनो थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव, एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार दुबे, विनीत राय, मनीष कुमार, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, सुमित सिंह, सचिव राजेंद्र यादव, धनंजय कुमार, जयप्रकाश यादव, मनोज यादव, कुमुद श्रीवास्तव, बिंदू खरवार, जयप्रकाश पांडेय, ग्रामप्रधान सुनील कुमार, अभिमन्यु सिंह, रामविलास यादव, रमानंद यादव, शिव चौहान, मुरलीधर यादव, आकाश राजभर, पालकधारी यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन



मुस्लिम बंधुओं ने योजना को सराहा
बिरनो। स्थानीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत आयोजित शादी समारोह में 200 जोड़ों के साथ तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे, जिनका निकाह की रस्म अदायगी काजी द्वारा कराई गई। इन जोड़ों में बैदवली गांव ब्लाक बिरनो की हलीमा खातून का निकाह लखनी मुबारकपुर जिला मऊ के सलीम अंसारी के साथ हुआ। बिरनो ब्लाक के बाबूरायपुर गांव की आशमी का निकाह सराय शरीफ गाजीपुर के मेराज अहमद और बिरनो के चकताजुद्दीन गांव की बेबी का निकाह फतेहउल्लाह गाजीपुर के मो. इमरान से हुआ। सभी ने मुख्यमंत्री विवाह योजना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिरनो विकास खंड ने बनाया रिकार्ड
बिरनो। प्रशिक्षु आइएस अभिषेक पांडेय के सकुशल प्रयास से मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत एक साथ 200 जोड़ों की शादी कराकर प्रदेश में बिरनो विकास खंड ने रिकार्ड बनाया। अभी तक किसी भी विकास खंड में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शादी नही हुई है। अभिषेक पांडेय ने बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्लाक कर्मचारियों और विकास खंड के जनप्रतिनिधि के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता के सहयोग से हो सका है। बताया कि शादी अनुदान का 20 हजार रुपया, जो कन्या के खाते में भेजना है। शादी में प्रतिभाग करने वाले कन्या के खाते में 2 दिन के भीतर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed