{"_id":"5a467eb84f1c1bd0408bfb5e","slug":"121514569400-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकीय महाकुंभ में आंख के हजारों मरीजों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकीय महाकुंभ में आंख के हजारों मरीजों ने कराया पंजीकरण
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर लाइफ लाइन एक्सप्रेस की ओर से लगे चिकित्सकीय शिविर में जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों आंख के मरीजों ने पहले दिन पंजीकरण कराया। चिकित्सकीय महाकुंभ में पहुंचे आंख के मरीजों का नामचीन चिकित्सकों ने जांच और परीक्षण किया। इसके अलावा वाशिंग पीट पर चौथे दिन भी कैंसर से पीड़ित मरीजों का जांच और इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया। भीड़ को देखते हुए डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा खुुद मरीजों को कतारबद्ध करने में लगे रहे।
कोहरे और गलन भरी ठंड के मौसम में सुबह से ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आंख के मरीज अपना जांच और परीक्षण कराने के लिए कैंप के पास पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने में जुुट गए। सूर्य की बढ़ती रौशनी के साथ मरीजों की भीड़ भी आनी शुुरू हो गई। दोपहर होते-होते महिला और पुरुष मरीजों की हजारों भिड़ कतार में परिवर्तित हो गई। मरीजों की बढ़ती भिड़ को देख डीएम के बालाजी और एसपी सोमेन वर्मा ने खुद मोर्चा संभालते हुए मरीजों को कतारबद्ध में खड़ा कराना शुरू कर दिया। साथ ही एसडीएम विनय कुुमार, एसडीएम विजयशंकर त्रिपाठी, एसडीएम रमेश यादव, एडीएम राजेश कुुमार, सीओ हृदयानंद सिंह सभी मरीजों को कतारबद्ध करने के साथ उनका पंजीकरण कराने में भी सहयोग कर रहे थे। पहले दिन चिकित्सकीय महाकुंभ में करीब एक हजार आंख के मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने के बाद कैंप में बैठे चिकित्सकों द्वारा उनके आंखों की जांच की गई। साथ ही करीब 100 मरीजों के आंखों के आपरेशन के लिए चिह्नित कर उनको निश्चित तिथि पर पहुुंचने के लिए कहा गया। इधर सिटी स्टेशन के पास स्थित वाशिंग पीट पर लगे लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज चलता रहा। लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुुविधा दिलाने के लिए रेल राज्यमंत्री के प्रथम निजी सहायक सिद्धार्थ राय अपनी टीम के साथ चिकित्सकों और पंजीकरण काउंटर पर जाकर मरीजों का पंजीकरण कराने में सहायता करते रहे।