फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गड्ढों के भरने के बद ही टूटेगा अनशन

गड्ढों के भरने के बद ही टूटेगा अनशन

Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों के भरने के बद ही टूटेगा अनशन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। सड़क के विशाल गड्ढों के भरने के बाद ही अनशन टूटेगा। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक फरीद अहमद गाजी ने हुसैनाबाद राकसंहा-बाईपास मार्ग स्थित छोटी नहर पुलिया के पास आमरण अनशन पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद राकसहा बाईपास मार्ग होते दिलदारनगर नगसर से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसको लेकर कई महीनों तक आवागमन बंद रहा और मांग भी किया जाता जाता रहा। लेकिन विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण क्षेत्र की सड़कों पर ध्यान नहीं दिया गया और सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई। कहा कि जब तक गड्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत की शुरुआत नहीं हो जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। दिलदारनगर के आसपास दर्जनों गांव के लोग जिला मुख्यालय को जाने के लिए गड्ढे में तब्दील सड़कों पर गुजारना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर युसूफ खां, मोनू उपाध्याय, सागर यादव, रजत श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, सरफराज खान, इरशाद रानी, वसीम अहमद, रामनिवास प्रसाद, शमशाद खान, कलीमुल्लाह, कलीम खान, रंजन दीदार, शिव उमाशंकर राय, नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed