{"_id":"5983601d4f1c1b0c4d8b4646","slug":"121501782045-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकवाइनार में सड़क हादसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकवाइनार में सड़क हादसा, दो की मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधागरघाट (गाजीपुर)। कासिमबाद-रसड़ा मार्ग पर पकवाइनार (बलिया) के पास सड़क हादसे में सिधागर निवासी एक बिजली मस्त्री समेत दो लोग बुधवार की देर रात गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें कासिमाबाद थाने के सिधागर निवासी इलेक्ट्रिशियन वकील अहमद (35) भी शामिल है। गुरुवार को इलाज के दौरान वकील की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव लेकर घर चले आए।
सिधागर निवासी वकील अहमद मकान में वायरिंग का काम करता था। बुधवार को वह अपनी बाइक से बलिया जिले के पकवाइनार जा रहा था। वह जैसे ही पकवाइनार स्थित बीटीसी प्रशिक्षण केंद्र के पास पहुंचा। तभी साइकल सवार सिंहासन राम (60) से भिड़ गया। घटना में साइकल सवार और बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए रसड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सिंहासन राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूचना पाकर घायल वकील के परिजन रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से परिजन घायल वकील अहमद को इलाज के लिए मऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिजन ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को घर लेकर चले आए। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व वकील अहमद के मां की भी मौत हो गई थी। अब वकील की मौत से घर में कोहराम मच गया है।