{"_id":"5983601b4f1c1ba5778b48c0","slug":"121501782043-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से किशोर की मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। गुरुवार को नगर के जौहरगंज स्थित काली घाट पर गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जौहरगंज के मलहिया बस्ती निवासी प्रकाश निषाद का 12 वर्षीय पुत्र आकाश आज दोपहर में घर से निकला था। किसी समय वह नदी पर पहुंचा और नहाते समय डूब गया। काफी देर बाद भी उसके घर न आने पर परिवार के लोगों ने सोचा कि शायद कही चला गया होगा, अब तक आ जाएगा। इसी दौरान को करीब पांच बजे कुछ मछुवारे मछली मारने के लिए नदी में नाव से जा रहे थे। इसी दौरान नाव की रस्सी में बालक का शव फंस गया। नाविकों ने प्रकाश निषाद के बेटे को पहचान लिया और शव को पानी से बाहर निकालकर इसकी सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग शव को घर लाए। इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोग चीख-पुकार करने लगे। पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुटे रहे। आकाश कछा सात में पढ़ता है। उसकी मौत से बस्ती के लोगों में शोक की चादर तन गई।