{"_id":"597e19234f1c1b5c7d8b4862","slug":"121501436195-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने कार्ड धारकों का दर्ज किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने कार्ड धारकों का दर्ज किया बयान
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव स्थित कोटे की दूकान के संचालक पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच रविवार को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता वाली टीम ने की। इस दौरान कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए।
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में पहुंची टीम को देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कोटेदार के खिलाफ लगे आरोप की जांच करने आई टीम को 43 कार्ड धारकों ने अपना बयान दर्ज कराया। इस संबंध में नायब तहसीलदार हर्षनारायण मौर्य ने बताया कि विस्तृत जांच की जानी है। अभी कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया गया है। ग्रामीणों में भ्रामक प्रचार कर दिया गया था कि राशन कार्ड बन रहा है। इस कारण से अपात्र भी मौके पर पहुंच गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि तहसील दिवस पर पड़े आवेदन पर जांच टीम तत्कालीन तहसीलदार द्वारा गठित की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि कोटेदार द्वारा घोर अनियमितता की गई है। कोटेदार को नोटिस देकर वितरण रजिस्टर एवं स्टाक रजिस्टर की जांच की जाएगी। इस मौके पर सुखिया देवी, सुभावती, गंगाजली, सुधिया, उर्मिला देवी, इंदू देवी, पूनम देवी, लालचंद्र राम, उमाशंकर सिह, राम अवध यादव, लखन यादव, रामचंद्र गुप्ता, राम देव बिंद, विनोद सिंह, शिवशंकर, मुकुंद तिवारी, रमाशंकर यादव, कैलाश शर्मा, गुड्डु सिंह आदि उपस्थित थे।