फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1200 migrants reach Ghazipur by special train of twenty four coaches

चौबीस कोच की विशेष ट्रेन से गाजीपुर पहुंचे 1200 प्रवासी

Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
1200 migrants reach Ghazipur by special train of twenty four coaches
स्पेशल ट्रेन से जालंधर में फंसे लोगों को लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पहुचने पर लोगों की जांच करने के ब? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पंजाब राज्य के जालंधर में रहने वाले जिले के बारह सौ प्रवासी नागरिकों को लेकर बुधवार की शाम स्पेशल ट्रेन स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां आने के बाद सभी प्रवासियों की चिकित्सकों की टीम की ओर से स्क्रीनिंग की गई। निगेटिव मिले लोगों को खाद्यान्न सामग्री प्रदान कर होम क्वारंटीन रहने एवं जरूरी निर्देश देने के बाद रोडवेज की बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के चलते विदेश के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोगों को पिछले दिनों रोडवेज की बसों से यहां लाया गया था। यहां लाने के बाद चिकित्सकों की ओर से उनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। इसी क्रम में पंजाब राज्य के जालंधर में रहने वाले जिले के बारह सौ प्रवासियों को लेकर एक चौबीस कोच की विशेष ट्रेन मंगलवार को वहां से रवाना हुई। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बिना रुके यह ट्रेन आज शाम को स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों के आने के मद्देनजर स्टेशन के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला के अलावा कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी पहले से ही उपस्थित थे। ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद एक-एक कर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्क्रीनिंग के बाद जिनमें लक्षण नहीं पाए गए ऐसे लोगों को खाद्यान्न प्रदान कर होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा लक्षण पाए जाने पर संबंधित को क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। प्रवासी लोगों में कुछ अकेले तो कुछ सपरिवार आए थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन किया गया।इस दौरान उन्हें खाने-पीने को भी मिला। बाद में जिन प्रवासियों में लक्षण नहीं पाए गए उनको सेनेटाइज करने के बाद रोडवेज की बस से घर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

अब तक आ चुके हैं 1500 प्रवासी
गाजीपुर। बीते एक सप्ताह में प्रदेश सरकार की ओर से दूसरे प्रदेशों तथा महानगरों से लोगों को लाए जाने का क्रम शुरू हो गया है। तेलंगाना, राजस्थान, पंजाब के अलावा प्रदेश के प्रयागराज, गाजियाबाद, उरई आदि जगहों से अब तक करीब डेढ़ हजार लोगों की वापसी कराई गई है। राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे करीब ढाई सौ छात्र-छात्राओं को बुलाया गया। दो दिनों तक लगातार प्रयागराज से लगभग 45 बसों से करीब 11 सौ छात्रों को लाया गया। इसी क्रम में तेलंगाना और उरई से भी करीब दो सौ मजदूरों को लाकर उनके घर भेजा गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों से भी लोगों को लाया गया। कुछ लोग पैदल भी आ रहे हैं। सभी को जरूरी निर्देश देकर होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed