फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   120 load of paddy burnt due to spark from high tension electric wire

हाईटेंशन विद्युत तार से निकली चिंगारी से120 बोझ धान जला

Sun, 22 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
120 load of paddy burnt due to spark from high tension electric wire
हाईटेंशन विद्युत तार से निकली चिंगारी, 120 बोझ धान जलकर राख
विज्ञापन

दिलदारनगर। क्षेत्र के करमा गांव के सिवान से होकर हाईटेंशन तार खेतों के रास्ते गुजर रहा है। किसान भीम राजभर ने धान की कटाई कर अपने बोझ खेत के पास खलिहान में रख दिया था। रविवार को दोपहर बाद ऊपर से गुजर रहे तारों में अचानक शार्ट-सर्किट होने लगी। इससे निकली चिंगारी ने धान के बोझ को अपनी जद में ले लिया। जिसमें 120 बोझ धान आग में जलकर राख हो गया। करमा निवासी भीम राजभर के धान के बोझ में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी गई और तत्काल आपूर्ति बंद कराई गई। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। आग पर काबू पाने में ग्रामीण जुटे रहे, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि धान के बोझ जलकर राख हो गए। इसकी सूचना बिजली विभाग और राजस्व के विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed