फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 people of the same family sick due to food poisoning

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 12 लोग बीमार

Tue, 23 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 people of the same family sick due to food poisoning
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूचक गांव में बासी पकवान खाने के कारण एक ही परिवार के लगभग 12 लोग बीमार हो गए। ज्यादातर बीमार लोगों को तो प्राथमिक इलाज के बाद ही आराम मिल गया, लेकिन तीन महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर सोमवार को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बासूचक गांव निवासी प्रदीप सिंह के घर बीते 20 अगस्त की रात को कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पकवान बनाया गया था। जिसे रात में खाने के बाद परिवार ने फ्रिज में रख दिया। दूूसरे दिन 21 अगस्त की सुबह यही पकवान परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। इसके कुछ देर बाद ही एक के बाद एक बासी खाना खाने वाले सदस्यों के पेट की समस्या शुरू होने लगी। देखते ही देखते परिवार के 12 लोगों को पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त होने लगा। फूड प्वाइजनिंग ने प्रियंका सिंह, निर्मल सिंह, आनंद सिंह, रानी,अनन्या सहित घर के सदस्य राज सिंह, शिवम, पूनम, कंचन, प्रवीन आदि को चपेट में ले लिया। सभी का इलाज घर पर ही निजी डॉक्टर की सलाह पर किया गया, जिससे ज्यादातर को आराम हो गया। जबकि प्रियंका, रानी और अनन्या की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सुबह तीनों मरीजों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed