फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 mm rain in 22 minutes, relief from humidity

Ghazipur News: 22 मिनट में 12 एमएम बारिश, उमस से मिली राहत

Wed, 25 Jun 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
12 mm rain in 22 minutes, relief from humidity
गाजीपुर। नगर में बुधवार को 22 मिनट में 12 एमएम बारिश हुई। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। वहीं बारिश के कारण नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से एक ओर तीखी धूप रही तो दूसरी तरफ वातावरण में उमस बरकरार रही। इसके कारण लोग अंदर और बाहर दोनों जगह परेशान रहे। सड़कों पर आवागमन करते वक्त चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं घरों और प्रतिष्ठानों के अंदर उमस से लोग बेचैन रहे। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। उमस इस कदर रही कि पंखे व कूलर भी इसके आगे बेअसर नजर आए। शाम को पौने चार बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते काले बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के मिजाज को देखकर लोगों को अहसास हो गया कि बारिश होगी। लोगों का अनुमान सटीक साबित हुआ। शाम 4:02 बजे से अचानक झमाझम बारिश होने लगी। 4:21 बजे बारिश बंद हो गई। 4:24 बजे बारिश फिर शुरू हुई और 4:27 बजे बंद हुई। 22 मिनट की बारिश ने लोगों को राहत दी।

हवा औसतन प्रति घंटे 16 से 17 घंटे की रफ्तार से चली। कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां गिर गईं। बारिश के कारण नगर के सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, लंका और सैनिक चौराहे के पास जलभराव की स्थिति देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले चार दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed